फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial poster in allahabad.

इधर छुट्टी पर राहुल, उधर प्रियंका के लिए छपे पोस्टर

Wed, 25 Feb 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Feb 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
controversial poster in allahabad.

राहुल गांधी के छुट्टी पर जाते ही इलाहाबाद में कांग्रेसियों ने एक बार फिर प्रियंका गांधी का नाम उछाल दिया गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विवादित पोस्टर के साथ धरना-प्रदर्शन इलाहाबाद में किया।

विज्ञापन


अब राहुल की जगह प्रियंका को कांग्रेस का कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। प्रियंका के समर्थकों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर मांग की है कि प्रियंका को पूरी तरह से कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए।
विज्ञापन


आनंद भवन में मंगलवार को दिन में काफी गहमागहमी रही। पार्टी में कोई न कोई नया विवाद पैदा करने में माहिर शहर कांग्रेस के पूर्व सचिव हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे ने एक बार फिर तमाम कार्यकर्ताओं संग आनंद भवन पहुंचे और पोस्टर के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ'

controversial poster in allahabad.

कार्यकर्ताओं के हाथों में पोस्टर था और उस पर लिखा था, ‘छुट्टी पर जब जाएं राहुल गांधी, कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनें प्रियंका गांधी।’ एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, ‘प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ।’ कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे, ‘प्रियंका तुमको आना होगा, कांग्रेस की लाज बचाना होगा।’

राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि बजट सत्र के दौरान राहुल विपक्ष को घेरने के बजाय छुट्टी लेकर कांग्रेसी सांसदों को हतोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। इससे देश भर में कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है और सरकार को गांधी परिवार को घेरने का एक और मौका मिल गया है।

कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर मांग की है कि प्रियंका गांधी को कार्यवाहक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया जाए, ताकि पार्टी के सांसदों का आत्मविश्वास कमजोर न पड़े और कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं मनोबल बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed