फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversial comment of farooq abdullah on modi

फारूक ने दिया विवादित बयान, 'मोदी को वोट देने वाले समंदर में डूब जाएं'

Mon, 28 Apr 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 28 Apr 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
controversial comment of farooq abdullah on modi

चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद नेता तीखी बयानबाजी से परहेज करते नहीं दिख रहे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने फिर एक विवादित बयान दे डाला। श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट के लिए आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि मोदी को वोट देने वालों को समंदर में डूब जाना चाहिए।

विज्ञापन


रविवार को मागम और खनियार इलाके में फारूक की चुनावी जनसभा से पहले हुए विस्फोट में कुछ लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

गौरतलब है कि कुछ दिन बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी थी। जिस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पलटवार कर कहा था कि वे मोदी की आलोचना बंद नहीं करेंगे, भले ही उन्हें पाकिस्तान ही क्यों न जाना पडे़।

विज्ञापन

विरोधियों के निशाने पर फारुक

controversial comment of farooq abdullah on modi

अब उनके पिता और केंद्रीय मंत्री फारूक के मोदी के खिलाफ इस विवादित बयान के बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ सकते हैं। इससे पहले राजबाग में आयोजित एक जनसभा में वे पीडीपी के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं।

इस संबंध में पीडीपी ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है जबकि पार्टी ने उनके खिलाफ थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दिलचस्प यह है कि इस बयान से एक घंटे पूर्व ही एक पत्रकार सम्मेलन में पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने चुनाव आयोग से फारूक के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने पर ऐतराज जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed