{"_id":"6c7da26a-7479-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"content-block-of-public-outrage-on-social-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर जनाक्रोश से जुड़ा कंटेट ब्लॉक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोशल मीडिया पर जनाक्रोश से जुड़ा कंटेट ब्लॉक
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार विभाग ने गहरी नींद से जागते हुए अब सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर शिकंजा कसा है। दरअसल, सरकार के निर्देश पर इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों ने फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर अपलोड ऐसी तस्वीरों और टिप्पणियों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों का गुस्सा भड़कने की संभावना है।
विज्ञापन
विभाग के निर्देश पर फेसबुक ने महाकुंभ में भगदड़ में पीड़ितों की तस्वीरों वाले कई पेज ब्लॉक भी कर दिए हैं। विभाग के सूत्रों का कहना है कि अफजल की फांसी को लेकर भी इस तरह के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग के सूत्रों के मुताबिक सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को कहा गया है कि वे अफजल की फांसी और महाकुंभ में हुई भगदड़ से संबंधित ऐसी सामग्री को तुरंत साइट से हटा दें, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क सकता हो। विभाग के निर्देश पर फेसबुक ने अमल किया है। फेसबुक ने महाकुंभ में भगदड़ के दौरान ली गई तस्वीरों को हटाया है।
विज्ञापन
तस्वीरों वाले पेज पर बाकायदा लिखा गया है कि यह पेज दूरसंचार विभाग के निर्देश पर हटाया गया है। हालांकि यह रोक सिर्फ भारत स्थित सर्वर पर ही लागू हो सकेगी। यानी कि हटाए गए पेज को विदेश स्थित सर्वर के जरिए आसानी से देखा जा सकता है। प्रॉक्सी सर्वर के जरिए इसे भारत में भी देखा जा सकता है।
दूरसंचार विशेषज्ञ पवन दुग्गल कहते है कि सरकार के निर्देश पर अमल करते हुए सर्विस प्रोवाइडर सिर्फ भारतीय सर्वर से इसे हटा देते है मगर विदेशी सर्वर पर यह जस के तस रहते है। भारत सरकार चाह कर भी इन सेवा देने वाली कंपनियों पर कार्रवाई नहीं कर सकती क्योंकि वह विदेशी सर्वर की वजह से विदेशी कानूनों से बंधी हुई है न कि भारतीय कानून से।