{"_id":"54586f44ca6e08742bd2043ce4937245","slug":"consumers-should-undertaking-for-mnp-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर ट्राई का अहम फैसला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर ट्राई का अहम फैसला
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Apr 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल नंबर बदले बिना सेवा प्रदाता कंपनी बदलने की प्रक्रिया में नंबर के मालिकाना हक को लेकर आ रही शिकायतों पर दूरसंचार नियामक संस्था ट्राई ने निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
संस्था ने मोबाइल ऑपरेटरों से कहा है कि वे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सेवा के तहत नंबर स्थानांतरित करवाने वाले उपभोक्ताओं से मालिकाना हक को लेकर अंडरटेकिंग लें और सूचना गलत पाए जाने पर नंबर काट दें।
विज्ञापन
ट्राई की ओर से बृहस्पतिवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि आवेदन के साथ ही अंडरटेकिंग ली जाए। ट्राई ने कहा है कि मोबाइल नंबरों को स्थानांतरित करवाने में उसके मालिकाना हक को लेकर विवाद सामने आए हैं।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर यह निर्देश दिया गया है।