फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   consumer-court-travel-cosmos-usa-racial-discrimination-tip-fine

पानी के लिए मांगी टिप तो देना पड़ा 25 हजार जुर्माना

Mon, 26 Aug 2013 12:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
consumer-court-travel-cosmos-usa-racial-discrimination-tip-fine
एक अमेरिकी ट्रैवल कंपनी पर कंज्यूमर फोरम ने इसलिए जुर्माना लगा दिया है, क्योंकि भारत से विदेश घूमने गए लोगों से गैरवाजिब तरीके से टिप ली जा रही थी। कंज्यूमर फोरम ने अमेरिकी ट्रेवल कंपनी कॉसमॅस पर यह जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


एक भारतीय दंपति घूमने के लिए जर्मनी गया था। जर्मनी में एक होटल में खाना खाने के बाद जब उन्होंने होटल के वेटर से पानी मांगा तो वेटर ने पानी देने के लिए दो यूरो टिप के रूप में मांगे।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारतीय दंपति को इस बात पर ज्यादा एतराज हुआ कि सिर्फ भारतीय लोगों से ही टिप के रुपए लिए जा रहे हैं। अन्य देश के लोगों से कोई टिप का चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले किए गए केस का निर्णय पिछले बृहस्पतिवार को अजित भास्मे को मिला। अजित भास्मे सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे हैं।

कंज्यूमर कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय आधार पर नस्लीय भेदभाव करने के कारण अमेरिकी ट्रैवल को भुक्तभोगी व्यक्ति से माफी मांगनी होनी। साथ ही 25,000 रुपए का भुगतान भी भुक्तभोगी को करना होगा।


अजित भास्मे ने जब अमेरिकी कंपनी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की तो अमेरिकी ट्रैवल कंपनी ने अजित भास्मे को ग्रुप ट्रैवल की सुविधा लेने वालों की सूची में ब्लैक लिस्ट कर दिया था।

अजित भास्मे ने इस निर्णय से खुशी जताते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन निर्णय है। इससे उपभोक्ताओं के मनोबल को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed