Exclusive: मदरसा छात्रों के बहाने यूपी में बड़ी साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों के दौरान घर जा रहे मदरसा छात्रों से बदसलूकी कर अवांछनीय तत्व माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। खुराफातियों की नजर ट्रेनों में सफर करने वाले ऐसे छात्रों पर हैं, जिनसे वे खुराफात कर अपने में मकसद में कामयाब हो सकें।
ऐसा कर खुराफाती ट्रेन में बवाल करवा कर सहारनपुर और आसपास की फिजा बिगाड़ने की फिराक में हैं। हालांकि खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने सहारनपुर जिले में पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस तैनात करने के आदेश दे दिए हैं। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी ट्रेनों में सक्रिय रहेंगे।
दारुल उलूम सहित ज्यादातर मदरसों में अवकाश घोषित हो गया है। ऐसे में पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्रों के छात्र घर रवाना हो रहे हैं। ऐसे में खुफिया विभाग के पास आई जानकारी बेहद चौकाने वाली है।
रिपोर्ट मिलते ही अलर्ट घोषित
पुलिस को मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि मदरसा छात्रों पर खुराफातियों की नजर है। वे छात्रों से खुराफात करने की फिराक में हैं और ट्रेन में बवाल कर उसे अलग रंग देने की कोशिश में जुटे हैं।
खुफिया रिपोर्ट के मिलने के बाद ही पुलिस ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने देवबंद से सहारनपुर और नानौता तक सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर पुलिस तैनात करने के आदेश दिये हैं।
देवबंद, तल्हेड़ी बुजुर्ग, नागल, टपरी, रामपुर मनिहारन और नानौता रेलवे स्टेशनों पर एक दरोगा के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सहारनपुर रेलवे स्टेशन को दो हिस्सों में बांटकर यहां दो टीमों को तैनात किया गया है।
10 दिनों तक रहेगी कड़ी चुनौती
खुराफातियों पर शिकंजा कसने को सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी ट्रेनों में तैनात किए हैं। जो ट्रेन में सहारनपुर की सीमा तक सफर कर अवांछनीय तत्वों पर नजर रखेंगे। बता दें कि जिले में खुराफातियों का गिरोह लगातार सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में है। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी और लोगों की सूझबूझ से अब तक खुराफाती अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए हैं।
अवकाश घोषित होने के बाद अब मदरसा छात्र घर के लिए रवाना होने लगे हैं। यह सिलसिला करीब 10 दिन तक चलेगा। ऐसे में पुलिस के सामने उनकी सुरक्षा की चुनौती होगी। हालांकि पुलिस अब खुराफातियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की निगाह संदिग्धों पर है।
'इन दिनों अवकाश घोषित होने के कारण ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होती है। भीड़ के दौरान खुराफात की आशंका रहती है। रेल यात्रियों की सुरक्षा और खुराफातियों पर नजर रखने को हर स्टेशन पर पुलिस टीम तैनात की गई है। सीओ स्तर के अधिकारी इन टीमों के काम की समीक्षा करते रहेंगे।'
--नितिन तिवारी, एसएसपी