फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   consensus with centre on gst compensation of losses says modi

जीएसटी घाटे की क्षतिपूर्ति पर केंद्र के साथ बनी सहमति: मोदी

Tue, 29 Jan 2013 12:18 AM IST
पटना/अमर उजाला ब्यूरो
पटना/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Jan 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
consensus with centre on gst compensation of losses says modi

जीएसटी लागू करने से केंद्रीय बिक्री कर में कमी की वजह से राज्यों को होने

विज्ञापन
वाली आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए केंद्र सरकार सहमत हो गई है। इस मामले में गठित प्राधिकृत समिति की उड़ीसा में सोमवार को हुई राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बिहार के उप मुख्यमंत्री और प्राधिकृत समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मामले में केंद्र और राज्यों के बीच गतिरोध बना हुआ था। मोदी के मुताबिक इस मामले में क्षति के आकलन और क्षतिपूर्ति को लेकर दो अलग-अलग उच्चस्तरीय समितियां गठित की गई थीं। इन समितियों ने प्राधिकृत समिति को 21 जनवरी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। प्राधिकृत समिति ने दोनों समितियों की रिपोर्ट को अनुमोदित कर दिया है।
विज्ञापन


मोदी ने बताया कि राज्यों को हो रही 24 हजार करोड़ के राजस्व हानि की क्षतिपूर्ति का फॉर्मूला तय कर लिया गया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2010-11 में राज्यों को हुई क्षति की शत-प्रतिशत भरपाई केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी। जबकि वित्तीय वर्ष 2011-12 और 2012-13 में होने वाली क्षति की क्रमश: 75 और 50 फीसदी भरपाई केंद्र सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव 14 को
राज्यसभा की रिक्त हुई एक सीट के लिए चुनाव 14 फरवरी को होगा। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्यसभा की एक सीट के लिए चार फरवरी को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। सात फरवरी तक नाम वापसी होगी और जरूरत पड़ने पर 14 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन मतों की गणना के बाद नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed