{"_id":"ff273b52-771d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"congressman-praised-modi-in-american-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी संसद में अब नरेंद्र मोदी का गुणगान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिकी संसद में अब नरेंद्र मोदी का गुणगान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पश्चिम का नजरिया तेजी से बदल रहा है। बुधवार को अमेरिकी संसद में एक सांसद ने मोदी की जमकर तारीफ की। सांसद ने मोदी की दूरदृष्टि और विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके असाधारण नेतृत्व के कारण ही गुजरात भारत की आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरा है।
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद एफएन फालेओमावेगा ने अमेरिका संसद की प्रतिनिधि सभा में दिए अपने भाषण में कहा कि मोदी ने आर्थिक मोर्चे पर जैसी सफलता पाई, इससे मुझे उम्मीद है कि अमेरिका अब गुजरात के प्रति नया नजरिया अपनाएगा और मोदी के विचारों को पूर्ण और खुले ढंग से समर्थन करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में गैर मतदान प्रतिनिधि फालेओमावेगा अमेरिकी कांग्रेस में अमेरिका सामोआ का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह एशिया, प्रशांत और वैश्विक पर्यावरण की हाउस फॉरेन अफेयर्स सबकमेटी में डेमोक्रेटिक रैंकिंग सदस्य हैं। वह अमेरिकी कांग्रेस के एकमात्र सदस्य हैं जो कि 113वीं कांग्रेस में गुजरात के मुख्यमंत्री के खुले समर्थन में सामने आए हैं।
विज्ञापन