सरकार को इस हथियार से घेरेगी कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई को काबू करने को लेकर एनडीए सरकार के सिरदर्द को कांग्रेस खुद के लिए संजीवनी मान रही है।
दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के इस साल होने वाले चुनाव में पार्टी को आस है कि महंगाई के मुद्दे पर सरकार का सिरदर्द बढ़ेगा और भाजपा को लेकर लोगों में नकारात्मक छवि बनेगी।
पार्टी हाईकमान की योजना है कि महंगाई के चरम पर आने की स्थिति में देशभर में महंगाई को लेकर एनडीए सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जाएं।
'रुकने वाला नहीं है महंगाई का चक्र'
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं का मानना है कि भले ही एनडीए सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत तमाम मंत्री जितने भी दावे कर लें। मगर महंगाई का चक्र रुकने वाला नहीं।
महंगाई अगर और बढ़ती है तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ महासचिव ने बताया कि पार्टी फिलहाल एक से दो महीने का इंतजार करना चाहती है।
कोई जल्दबाजी नहीं है। पार्टी महंगाई को मुद्दा बनाने के लिए तैयार है।
मोदी के शपथ लेत ही बढ़ी महंगाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई को शपथ ली थी। उस दिन प्याज की कीमत 16 रुपये थी, जो कि 17 जून को बढ़कर 25 रुपये पहुंच चुका है।
कांग्रेस महासचिव अजय माकन का कहना है कि भाजपा विपक्ष में थी तो उसका दावा था कि सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने वित्त मंत्री से पूछा कि क्या सरकार अब वैसा ही सोचती है।