फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will be in loss the lok sabha election

चुनावों में कांग्रेस को होगा नुकसान?

Sat, 22 Mar 2014 12:32 PM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
congress will be in loss the lok sabha election

कांग्रेस से एक के बाद एक बड़े नेताओं के भाजपा और अन्य पार्टियों में जाने को देखते हुए पार्टी के अंदर अब चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। पार्टी के कई चुनाव मैनेजर मान रहे हैं कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता जमीनी हकीकत को भांपने के बाद ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कई मैनेजर तो यह भी मान रहे है कि जमीन पर कांग्रेस के खिलाफ अनुमान से ज्यादा ही नकारात्मक माहौल है। कुछ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना डूबते जहाज से पहले खुद को बचाने की कोशिश जैसा है।
विज्ञापन


सतपाल महाराज का कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

कई दिग्गज छोड़ चुके हैं कांग्रेस

congress will be in loss the lok sabha election

महाराज के पार्टी छोड़ने से उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पर भी खतरे की आशंका जताई जा रही है। जगदंबिका पाल, पुरुंदेश्वरी देवी, बूटा सिंह, भागीरथी प्रसाद, कर्नल सोनाराम समेत कई नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

करीब 50 सालों से कांग्रेसी नेता रहे बूटा सिंह ने न केवल कांग्रेस छोड़ी बल्कि भाजपा से टिकट का भरोसा नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी के टिकट पर राजस्थान के जालौर से चुनाव लड़ने का फैसला कर डाला।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक के बाद एक नेताओं के पार्टी छोड़ने से नकारात्मक संदेश जा रहा है। उनका तर्क था कि पार्टी छोड़ने वाले इन नेताओं को कांग्रेस में टिकट मिलना तय था। मगर जमीनी परिस्थितियों को भांपते हुए इन्होंने कांग्रेस के टिकट के मुकाबले भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ना ज्यादा फायदेमंद समझा।

100 का आंकड़ा पार कर पाएगी कांग्रेस?

congress will be in loss the lok sabha election

नेताओं के पार्टी छोड़ने पर अधिकारिक तौर पर पार्टी यही कह रही है कि चुनाव से पहले राजनीति में ऐसा होता रहता है।

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल सवाल उठा रहे है कि अगर भाजपा और मोदी की इतनी ही हवा चल रही है तो आखिर क्यों हमारे नेताओं को तोड़कर उन्हें टिकट देना पड़ रहा है। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच महाराज का पार्टी छोड़ना चर्चा का मसला बना हुआ था।

कई कार्यकर्ता तो यह भी कह रहे थे कि अगर यही हालत रही तो पार्टी के 100 सीटों के आंकड़े को भी पार करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed