{"_id":"f3c5b9fa-957c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"congress-trying-to-pass-women-s-reservation-bill-in-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण बिल इसी सत्र में पास कराने की कोशिश: कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला आरक्षण बिल इसी सत्र में पास कराने की कोशिश: कांग्रेस
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 26 Mar 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक और खाद्य सुरक्षा विधेयक को संसद के बजट सत्र में ही पारित कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि यूपीए सरकार महिलाओं के लिए लोकसभा तथा विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को बजट सत्र के दूसरे हिस्से में लोकसभा में लाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे पारित करने में कामयाबी मिलेगी।
सरकार के कुछ सहयोगी दलों के इसके खिलाफ होने के बारे में पूछे जाने पर अल्वी ने कहा कि इस मामले में हम आम राय बनाने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक को भी इसी सत्र में पारित कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
इसे ऐतिहासिक विधेयक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश के 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इस बिल के पारित हो जाने से कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोएगा। अल्वी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ खड़ी रही है और इस तरह के सभी विधेयक उसकी इसी प्रतिबद्धता को साबित करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकपाल विधेयक, भूमि अधिग्रहण विधेयक को भी इसी सत्र में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन्हें पारित कराने में विपक्ष का भी सहयोग मिलेगा।