फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress troubled to bjp in gujarat

कहीं घर में ही धीमी ना पड़ जाए मोदी की ‘सुनामी’

Tue, 29 Apr 2014 07:20 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 07:20 AM IST
विज्ञापन
congress troubled to bjp in gujarat

आम चुनाव में भाजपा कहीं अपने पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देशव्यापी लहर का दावा कर रही है तो कहीं इस लहर के सुनामी बन जाने का।

विज्ञापन


मगर जहां तक मोदी के घर और भाजपा के गढ़ की बात है तो यहां इस लहर की रफ्तार धीमी हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।

गुजरात की आधा दर्जन सीटों पर जहां कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है, वहीं इससे अधिक सीटों पर भाजपा को कांटे का टक्कर दे रही है।

बाहरी उम्मीदवार बने भाजपा की मुसी‌बत!

congress troubled to bjp in gujarat

भाजपा उम्मीदवारों, नेताओं और कार्यकर्ताओं में मोदी लहर का आत्मविश्वास कुछ ज्यादा ही है। लेकिन एक तिहाई बाहरी उम्मीदवार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अच्छा तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं।

पार्टी भले ही मोदी को पीएम बनाने के नारे और अभियान को गुजरात की अस्मिता से जोड़ कर राज्य में क्लीन स्वीप करने का दावा कर रही है। मगर हकीकत यह है कि अगर दर्जन भर सीटों पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति मतदान के दिन तक बनी रही तो पार्टी वर्ष 1999 के 21 सीटें जीतने के रिकार्ड की बराबरी के लिए भी तरस सकती है।

राजनीतिक विशेषज्ञ भी मानते हैं कि भाजपा इस राज्य में इस बार अधिकतम सीटें जीतने का कीर्तिमान बनाने से फिलहाल दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की गैरहाजिरी में थ्रीडी प्रचार का सहारा

congress troubled to bjp in gujarat

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 26 में से 15 सीटों पर विजय हासिल की थी। बाद में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने कांग्रेस को पराजित कर अपनी सीटों की संख्या 17 कर ली थी।

दरअसल पीएम पद का उम्मीदवार होने के कारण मोदी इस बार अपने गृह प्रदेश को ज्यादा समय नहीं दे पाए हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने थ्रीडी प्रचार माध्यम का जमकर इस्तेमाल किया है।

बाहरी उम्मीदवार मुद्दा न बने, इसलिए वह बार-बार दोहरा रहे हैं कि राज्य की हर सीट पर वह खुद ही उम्मीदवार हैं। भाजपा भी अपने प्रचार में गुजरात के पास पीएम बनाने का सुनहरा मौका होने की बात प्रचारित कर रही है।

विज्ञापन

भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये मुद्दे

congress troubled to bjp in gujarat

वरिष्ठ पत्रकार विक्रम भाई सोनी कहते हैं कि अधिकतम सीटें जीतने का दावा फिलहाल सही प्रतीत नहीं होता। कई सीटों पर कांग्रेस भी बेहद मजबूत स्थिति में है।

अति आत्मविश्वास, मोदी की कम उपस्थिति, बाहरी और दलबदलू उम्मीदवार जैसे कई मुद्दे ऐसे हैं जो भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसके बावजूद अगर भाजपा ऐसा कर दिखाती है तो मानना होगा कि गुजरात के मतदाताओं के लिए बस मोदी का नाम ही काफी है। एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार वाहिद भाई सेठ का कहना है कि अगर कांटे वाली सीटों पर किस्मत ने कांग्रेस का साथ दिया भाजपा की परेशानी बढ़नी तय है।

इन सीटों पर है कांग्रेस का दबदबा

congress troubled to bjp in gujarat

भरत सिंह सोलंकी आणंद सीट, तुषार चौधरी बारदोली, दिनशा पटेल खेड़ा, शंकर सिंह बाघेला साबरकांठा, भवसिंह राठोर पाटन और किशनभाई पटेल वलसाड सीट पर बेहद मजबूत स्थिति में हैं।

इसके अलावा दाहोद, पंचमहल, मेहसाणा, अमरेली, राजकोट, जामनगर, वलसाड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी और कांटे की टक्कर है।

अहमदाबाद पूर्व और अहमदाबाद पश्चिम सीट पर भाजपा बाहरी उम्मीदवार के कारण परेशानी महसूस कर रही है।

और कायम है विहिप की दूरी

congress troubled to bjp in gujarat

लोकसभा चुनाव में भले ही आरएसएस ने मोदी के लिए सारी ताकत झोंक दी हो, मगर विहिप ने हमेशा की तरह इस चुनाव में भी मोदी से दूरी बना रखी है।

सूत्रों का कहना है कि न तो मोदी विहिप नेताओं को मनाने गए और न ही विहिप नेताओं ने खुद आगे बढ़कर उनका साथ देना जरूरी समझा।

विहिप के राज्य इकाई के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक विहिप के कार्यकर्ता प्रचार से दूर हैं। हालांकि विहिप मोदी के खिलाफ भी प्रचार नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed