फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress to fight 2014 polls under sonia gandhi manmohan singh

सोनिया-मनमोहन के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव कांग्रेस

Sat, 06 Apr 2013 11:20 PM IST
गुवाहाटी/एजेंसी
गुवाहाटी/एजेंसी Updated Sat, 06 Apr 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
congress to fight 2014 polls under sonia gandhi manmohan singh

कांग्रेस में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की तेज होती मांग के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस 2014 का आम चुनाव सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में लडे़गी।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आगे बढ़ाने जाने पर सवाल भी खडे़ किए। साथ ही मोदी पर जमकर निशाना भी साधा।
विज्ञापन


असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में दिग्विजय ने कहा, ‘हम अगला लोकसभा चुनाव सोनिया-मनमोहन के नेतृत्व में लड़ेंगे। प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए पार्टी किसी नाम को आगे नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में इन दिनों प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए मोदी के नाम की खूब चर्चा है। मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन गुजरात से बाहर उनका कोई योगदान नहीं है।

कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से तुलना करने पर भी मोदी कहीं नहीं ठहरते। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें गुजरात पहले स्थान पर हो। मानव विकास सूचकांक में भी असम गुजरात से बेहतर है और केरल के साथ पहले स्थान पर काबिज है।’

दिग्गी ने कहा कि समझ में नहीं आता है कि आखिर राजनीतिक पार्टियों का एजेंडा क्या है। ऐसा लगता है कि लोगों की रुचि अब प्रधानमंत्री चुनने में ज्यादा हो गई है।

उन्होंने कहा कि हम संसदीय लोकतंत्र हैं। यहां पार्टियां अपनी विचारधारा व कार्यक्रम के साथ चुनावी मैदान में उतरती हैं। हम पहले से ही इस पद के लिए उम्मीदवार तय नहीं करते।


अगर हम बहुमत में आते हैं तो तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस कथन को दोहराया कि प्रधानमंत्री कौन होगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उससे ज्यादा अहम यह है कि लोगों के लिए क्या किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed