फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress teased common man by doing rally says arun jaitly

'कांग्रेस की रैली ने चिढ़ाने का काम किया किया है'

Sun, 04 Nov 2012 04:41 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 04 Nov 2012 04:41 PM IST
विज्ञापन
congress teased common man by doing rally says arun jaitly

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में जो रैली की उसमें आम आदमी की समस्याओं का उत्तर देने के बजाय उसे चिढा़ने का काम किया गया। जेटली कहा कि कांग्रेस की इस रैली में भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी मूल समस्याओं के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया। दरअसल सरकार ने इन प्रश्नों की अनदेखी करके आम आदमी को चिढा़ने का काम किया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भ्रष्टाचार को न्यायोचित ठहराने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि एफडीआई के बारे में जो तर्क दिये गये वे जनता को गुमराह करने वाले हैं। हकीकत यह है पश्चिमी देशों में किसानों को सब्सिडी दी जाती है जबकि भारत में ऐसा कुछ नहीं है। इससे किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा और बिचौलियों को ही फायदा होगा।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से जुडे मूल प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले, कोयला ब्लाक आवंटन घोटाला. राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के बारे में कुछ नहीं कहा। अलबत्ता कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबे अपने मंत्रियों को बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन  सरकार का जनता से संपर्क टूट चुका है। यही वजह है कि वह घर परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को उसकी पहुंच से दूर करती जा रही है। रसोई गैस और पेट्रोल, डीजल की कीमते लगातार बढाई जा रही है तथा महंगाई के कारण आम आदमी त्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed