फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress start save gandhi family for negative

कांग्रेस में शुरू हुई गांधी परिवार को बचाने की मुहिम!

Fri, 16 May 2014 07:38 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन
congress start save gandhi family for negative

लोकसभा चुनाव के फैसले के दिन से पहले भले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हों, लेकिन एक दिन पहले से ही विवादों की शुरूआत हो गई है।

विज्ञापन


सोनिया की ओर से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिए विदाई समारोह से राहुल के नदारद रहने से लेकर पार्टी के नए पोस्टरों से भी कांग्रेस उपाध्यक्ष और सोनिया गांधी के गायब रहने जैसे मुद्दों पर चर्चा का माहौल गरम है।
विज्ञापन


वैसे कांग्रेस उपाध्यक्ष बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट आए। कांग्रेस के नेताओं और प्रवक्ताओं की फौज खुद को मीडिया के हर कठिन सवालों के लिए तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न‌िर्णायक मौकों पर राहुल गायब

congress start save gandhi family for negative

कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया का सामना करने के लिए प्रवक्ताओं और टीवी चैनलों के लिए पहली बार बाकायदा एयरकंडीशंड पंडाल लगाए गए हैं।

मगर नतीजों से पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद संदीप दीक्षित के हार मानने से कांग्रेस की सारी तैयारियों पर पलीता लग गया है। चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के मीडिया के सामने आने की बात है।

चुनाव नतीजों के अंक गणित पर चर्चा के बजाय बृहस्पतिवार को पार्टी के अंदर इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि कब कब निर्णायक मौकों पर राहुल गांधी गायब रहे।

दाम‌िनी कांड में भी गायब रहे राहुल

congress start save gandhi family for negative

दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड और लोकपाल के मुद्दे पर चल रहे अन्ना आंदोलन के समय भी राहुल गांधी का गायब रहना चर्चा का मुद्दा बना था।

पार्टी के एक नेता ने याद दिलाया कि 16 दिसंबर, 2012 को हुए दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड पर उपजे विवाद के समय राहुल गांधी के गायब रहने को भाजपा ने जोर शोर से उछाला भी था।

कांग्रेस मुख्यालय में इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के लिए चुनाव नतीजों को कवर करने के लिए बाकायदा तंबू लगाए गए हैं। टीवी स्क्रीन भी लगाई गई है।

संदीप दीक्ष‌ित ने मानी पहले ही हार

congress start save gandhi family for negative

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक ऐसे प्रबंध पहली बार किए गए हैं। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव के समय ऐसे प्रंबंध नहीं किए गए थे। माना जा रहा है कि सोनिया और राहुल प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

मगर 24 अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय पर लगे नए पोस्टरों से राहुल और सोनिया गांधी की तस्वीरें गायब होने को लेकर कानाफूसी चल रही है। पोस्टर पर सिर्फ पंजे का निशान है।

चर्चा है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि अगर चुनावी नतीजे कांग्रेस के खिलाफ आते हैं तो इसकी जिम्मेदारी गांधी परिवार पर नहीं आने दी जाएगी।

वहीं पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने चुनाव नतीजों से पहले ही हार मान ली है। दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल को समझने में कमी रही। मोदी फैक्टर तो कमी नहीं। लेकिन एक माहौल कांग्रेस के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed