कांग्रेस ने पूछा, स्वामी को क्यों दी VIP सुविधाएं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी को सांसद न होते हुए भी बंगला अलॉट करने और जेड कैटेगरी सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर सरकार निशाना साधा है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि किस आधार पर सरकार ने स्वामी को बंगला और जेड कैटेगरी सुरक्षा दी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वामी को कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ एजेंडा चलाए जाने के कारण स्वामी को ये पुरस्कार दिया है। आजाद ने कहा कि स्वामी ने नेशनल हेरल्ड केस में जो कदम उठाए हैं वह बीजेपी के इशारे पर किये हैं। कांग्रेस का एजेंडा विपक्ष फ्री सरकार का है।
वो कांग्रेस के खिलाफ जितना षड्यंत्र करेंगे कांग्रेस उतना ही जल्दी सत्ता के करीब आएगी। गौरतलब है कि सरकार ने नेशनल हेरल्ड केस की सुनवाई से ठीक एक दिन पूर्व ही सुब्रमण्यम स्वामी को बंगला देने का फैसला लिया है।
वेटिंग के बावजूद दिया गया टाइप VII प्रकार का बंगला
फैसले के अनुसार स्वामी को टाइप VII प्रकार का बंगला दिया गया है जो वह अगले पांच वर्षों तक इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्रकार के बंगले सरकार में मंत्रियों और सचिवों को प्रदान किए जाते हैं और इसकी भी वेटिंग 393 चल रही है। जबकि 200 बंगले ही मौजूद हैं।
इसके बावजूद स्वामी को नियमों को ताक पर रखकर इस प्रकार का बंगला दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बंगला देने के लिए जिस कमेटी ने फैसला लिया है उसमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, वैंकया नायडू और नितिन गदकरी सरीके नेता शामिल थे।
स्वामी को यह बंगला जेड कैटेगरी सुरक्षा के चलते दी जा रही है, क्योंकि जो बंगला इस समय उनके पास है उसमें सुरक्षाकर्मियों के लिए जगह कम हैं।