फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress serious allegation on ex chief justice of india p sathasivam.

'सदाशिवम को मिला मोदी-शाह को खुश करने का इनाम'

Wed, 03 Sep 2014 01:10 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Congress serious allegation on ex chief justice of india p sathasivam.

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पी. सदाशिवम को केरल का राज्यपाल बनाने संबंधी सिफारिश पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए पार्टी ने इसे न्याय प्रणाली की स्वतंत्रता के लिए घातक करार दिया है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा का तो यहां तक कहना है कि सदाशिवम के रिटायर होने के कुछ वक्त बाद ही राज्यपाल नियुक्त करने की सिफारिश से लगता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को किसी तरह से प्रसन्न किया होगा,तब ही उन्हें राज्यपाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने सदाशिवम को केरल का राज्यपाल बनाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की है। वह इसी साल सीजेआई के पद से रिटायर हुए हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा विपक्ष में रहते हुए संवैधानिक पदों पर जजों की नियुक्ति को लेकर विरोध जताती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऐसा क्या हो गया कि रिटायर होने के कुछ ही महीनों में सदाशिवम को राज्यपाल बनाने की बात हो रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में विपक्ष का नेता रहते हुए सदन में खुद कहा था कि सेवानिवृत्ति के बाद जजों को किसी सरकारी पद पर बैठाना गलत निर्णय है। शर्मा ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से संदेह पैदा होता है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश पर भाजपा इतनी मेहरबान क्यों हो गई।

मोदी-शाह पर भी लगाए आरोप

Congress serious allegation on ex chief justice of india p sathasivam.

केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर देश में प्रशासनिक आतंकवाद पैदा करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि पिछले दस साल में सरकार के अहम पदों पर रहे आला अफसरों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

पार्टी ने कहा कि जून में महंगाई दर बढ़कर 9.36 फीसदी हो गई। सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मोदी सरकार में बलात्कार के आरोपी मंत्री शामिल हैं। काले धन को वापस लाने की मोदी सरकार एसआईटी का गठन कर सो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed