{"_id":"288ba5a8-5e75-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"congress-sent-a-notice-to-pay-membership-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सदस्यता शुल्क चुकाने का नोटिस भेजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस ने सदस्यता शुल्क चुकाने का नोटिस भेजा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने पार्टी का सदस्यता शुल्क न चुकाने वाले नेताओं को नोटिस दे दिया है। पार्टी ने एआईसीसी के 800 से ज्यादा डेलीगेट्स को सर्कुलर जारी कर हिदायत दी है कि वह 18 जनवरी से जयपुर में शुरू हो रहे चिंतन शिविर से पहले पार्टी के दो साल का बकाया सदस्यता शुल्क रुपए चुका दें। पिछले दो सालों में अधिकांश डेलीगेट नेताओं ने सदस्यता शुल्क नहीं चुकाया है। एआईसीसी डेलीगेट के लिए एक साल का सदस्यता शुल्क सौ रुपए है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 2000 में मनमोहन सिंह कमेटी ने बाकायदा सिफारिश की थी कि पार्टी के फंड को बढ़ाने के लिए नेताओं के योगदान बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए इस कमेटी ने सदस्यता शुल्क को बढ़ाकर 600 रुपए करने की सिफारिश की थी। मगर अभी तक पार्टी ने इसे लागू नहीं किया है।
विज्ञापन