'हवाला कारोबारी से हैं नरेंद्र मोदी के लिंक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहा सियासी घमासान अब और जोर पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने अब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के संबध हवाला से बताया है। काग्रेस ने इस संबध में मोदी की कुछ तस्वीरें भी रिलीज की हैं।
कांग्रेस का खुलासा भाजपा की ओर से रविवार को दामादश्री नाम की पुस्तिका और वीडियो क्लिप जारी करने के जवाब के रूप में आया है।
इससे पहले नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के संबंध हवाला कारोबारियों से होने का बयान दिया था जिसका कांग्रेस अब करारा जवाब खोज निकाला।
700 करोड़ रुपये का गुजरात में हवाला?
कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि ईडी ने छापा मारकर अहमदाबाद के एक अफरोज फट्टा नाम के शख्स 700 करोड़ रुपये बरामद किए हैं और फट्टा बीजेपी का समर्थक है।
आरोप को और मजबूती देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी के साथ वाली फट्टा की तस्वीरें भी जारी की हैं।
सुरजे वाला ने मीडिया को बताया कि फट्टा को कई बार मोदी के घर पर भी देखा गया है।
'डॉन से भी मोदी के लिंक'
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने आरोप लगया कि मोदी के संबंध अंडरवर्ल्ड से भी हैं। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि बब्लू श्रीवास्तव नामका एक अंडरवर्ल्ड डॉन है और उससे नरेंद्र मोदी के संबंध हैं।
इससे पहले मोदी ने गुजरात में एक रैली के दौरान कांग्रेस के किसी खास व्यक्ति के हवाला कारोबार में होने की बात कही थी उन्होंने कहा था कि इंनकम टैक्स डिपार्ट ने हाल में कई करोबारियों पर छापा मारा है।