{"_id":"6805fabe40fbb19e38fee2e1b932fd3d","slug":"congress-ready-to-probe-on-gujarat-snooping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जासूसी: मोदी को घेरने की तैयारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला जासूसी: मोदी को घेरने की तैयारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक महिला की जासूसी कराए जाने के आरोपों की जांच के संकेतों के बीच कांग्रेस दोबारा सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद गुजरात के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में जासूसी का खेल अभी भी जारी है और हर महीने करीब 93 हजार कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि उसके माता पिता की भी जासूसी कराई गई है। कांग्रेस पर गरीबी बढ़ाने के मोदी के आरोपों पर भी पार्टी ने जवाब दिया है कि वह झूठ के सहारे दिल्ली की कुर्सी हथियाना चाहते है, जबकि असलियत में उनके लिए दिल्ली अभी बहुत दूर है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा कि जासूसी मामले में आरटीआई के तहत नई सूचना हासिल की गई है।
इनके मुताबिक 21 अप्रैल 2005 को जब वहां के तत्कालीन पुलिस निदेशक को इतने व्यापक स्तर पर फोन टैपिंग के बारे में पता लगा तो उन्होंने मामले में दिशा निर्देश बना दिए, ताकि लोगों की निजता का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
कांग्रेस का आरोप है कि गुजरात के तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह ने इन दिशा निर्देशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
वहीं गुजरात के कांग्रेस नेता शक्ति सिंह ने कहा कि यह जासूसी मामला तीन राज्यों से जुड़ा मामला है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में कई लोगों की फोन टैपिंग की गई। उन्होंने केंद्र से जांच करवाने की मांग हो।
साथ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से जांच करवाने की भी अपील की। दीक्षित ने कहा कि जांच के मुद्दे पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित आयोग को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बचाओ आयोग करार दिया।