फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress Filed Petition Against Fadanvis government in High Court

फडणवीस सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस

Thu, 27 Nov 2014 02:59 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
Congress Filed Petition Against Fadanvis government in High Court

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को असंवैधानिक बताते हुए राज्य कांग्रेस विधायक भी बांबे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


फडणवीस सरकार को अवैध बताने वाली तीन याचिका पहले से ही हाईकोर्ट में दाखिल हैं। हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका दाखिल होने के बाद अब फडणवीस सरकार के खिलाफ चारों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हो सकती है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र कांग्रेस विधानमंडल दल की याचिका पर भी 28 नवंबर को सुनवाई हो सकती है।

बुधवार को राज्य के पूर्व अल्पसंख्यक विकास मंत्री मो. आरिफ नसीम खान ने कांग्रेस विधायक दल की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने याचिका में फडणवीस सरकार को असंवैधानिक बताते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही कहा कि असंवैधानिक सरकार द्वारा अब तक लिए गए निर्णय को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

28 नवंबर को हो सकती है सुनवाई

Congress Filed Petition Against Fadanvis government in High Court

नसीम खान का कहना है कि सरकार द्वारा लिए गए फैसले कानूनी रूप से सही नहीं है। सरकार ने विधानसभा सदन में विश्वास मत हासिल करते समय राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के निर्देश की अनदेखी की। उन्होंने विधानसभा नियमावली का सहारा लेकर ध्वनिमत से विश्वास मत जीता है।

नसीम खान ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए भी भाजपा सरकार को असंवैधानिक बताया।

महाराष्ट्र सरकार को संविधान के खिलाफ बताने वाली तीन याचिकाएं पहले से ही दाखिल हैं, जिन पर किसी को भी अंतरिम राहत नहीं मिली है। इससे संबंधित तीनों याचिकाओं की सुनवाई शुक्रवार को चीफ जस्टिस मोहित शाह की अदालत में होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed