फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress Hattrick of losing elections

एक और हार के साथ कांग्रेस ने लगाई हैट्रिक

Wed, 24 Dec 2014 08:22 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
Congress Hattrick of losing elections

जम्मू-कश्मीर और झारखंड में शिकस्त के साथ ही कांग्रेस ने हार की हैट्रिक लगा दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस को सबसे पहले लोकसभा फिर हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा और अब झारखंड व जम्मू-कश्मीर में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को लोकसभा चुनाव के बाद लगातार चार राज्यों में सत्ता से बाहर होना पड़ा है।

विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, जबकि महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में वह गठबंधन सरकार में शामिल थी।

हरियाणा और महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद झारखंड और जम्मू-कश्मीर में मिली करारी हार को कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि एक के बाद एक लगातार चार राज्यों के हाथ से निकलने से कांग्रेस पर राज्यसभा में भी भाजपा से पिछड़ने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

राज्यसभा में भी भाजपा से पिछड़ने का खतरा

Congress Hattrick of losing elections

गौरतलब है कि राज्यों में विधायकों की संख्या के आधार पर ही राज्यसभा  चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार तय होती है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो सियासी समीकरण ऐसा ही बना रहा तो अगले दो साल में कांग्रेस राज्यसभा में भाजपा से पिछड़ सकती है।

कांग्रेस अभी राज्यसभा में बहुमत के बल पर मोदी सरकार को घेरने में कामयाब हो रही है। अभी राज्यसभा में कांग्रेस के 69 तो भाजपा के 45 सांसद हैं।

उधर, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में मिली सफलता से भाजपा का जोश सातवें आसमान पर है। जीत से उत्साहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सबसे ज्यादा संतोष इस बात का है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में भाजपा एक कदम और आगे बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed