फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress party leader says rahul gandhi is jokar

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को कहा जोकर

Thu, 29 May 2014 05:14 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
congress party leader says rahul gandhi is jokar

केरल में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'जोकर' कह के उनकी आलोचना की है। केरल कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री टीएच मुस्तफा ने राहुल गांधी को जोकर कहा है।

विज्ञापन


टीएच मुस्तफा ने आरोप लगाया कि राहुल कंप्यूटर, इंटरनेट और कुछ खास लोगों के बीच उलझे रहे। नतीजा हुआ कि कांग्रेस को इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मुस्तफा ने यहां तक कह डाला है कि राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


केरल की राजनीति में अच्छी पैठ रखने वाले टीएच मुस्तफा पांच बार से विधायक हैं। टीएच मुस्तफा के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा है कि उन्हें पार्टी के फोरम पर अपनी बात कहनी चाहिए। वहीं एनसीपी ने कहा है कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की हार हुई है, इस बात को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई हार

congress party leader says rahul gandhi is jokar

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के हिंगोली से सांसद राजीव साटव ने भी राहुल के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल के करीबी माने जाने वाले राजीव साटव ने कहा है कि यूथ कांग्रेस में चुनाव की प्रकिया जो राहुल गांधी ने शुरू कराई थी वो ठीक नहीं है।

राजीव साटव के मुताबिक सैद्धांतिक रूप से राहुल का फैसला सही हो सकता है लेकिन व्यवहारिक रूप से ये ठीक नहीं है। राहुल गांधी जब यूथ कांग्रेस के प्रभारी महासचिव थे तो उन्होंने संगठन में चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed