फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress mp want to change their lok sabha seats

कांग्रेस के कई सांसद सीट बदलने को बेताब

Sun, 02 Feb 2014 08:18 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Feb 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
congress mp want to change their lok sabha seats

जनता में पार्टी विरोधी रुख को भांपते हुए उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के कई मौजूदा सांसद अपना लोकसभा क्षेत्र बदलना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


इसके चलते प्रदेश कांग्रेस की उम्मीदवारों के नामों को तय करने की कोशिशें उलझ कर रह गई हैं।

कांग्रेस सांसद राज बब्बर, अजहरुद्दीन, बेनी प्रसाद वर्मा और कमल किशोर कमांडो मौजूदा लोकसभा क्षेत्र से नहीं बल्कि दूसरी जगह से चुनाव लड़ने की जुगत भिड़ा रहे हैं।

प्रदेश में सियासी चुनौतियों को देखते हुए कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी लोकसभा का टिकट देने की चर्चा चल रही है। प्रदेश के सभी मौजूदा सांसदों को टिकट दिया जाना लगभग तय है।
विज्ञापन


इसके अलावा गौतमबुद्धनगर-नोएडा, गाजियाबाद और श्रावस्ती सीटों पर उम्मीदवार तय करने में कांग्रेस हाईकमान के पसीने छूट रहे हैं।

पहली मांग राज बब्बर ने की

congress mp want to change their lok sabha seats

प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की दो बैठक हो चुकी हैं। कई सांसदों के लोकसभा क्षेत्र बदलने की मांग से हाईकमान को दो चार होना पड़ रहा है।

सबसे पहली मांग फिरोजाबाद के सांसद राज बब्बर की तरफ से हुई है। बैठक में कई और राज्यों की ओर से भी राज बब्बर को चुनाव लड़ाने की मांग है।

मगर खुद राज बब्बर ने राहुल गांधी से फतेहपुर सीकरी, आगरा और गाजियाबाद से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

बेनी प्रसाद को लेकर पर भी चर्चा

congress mp want to change their lok sabha seats

केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के भी सीट बदलने की बात पर चर्चा हुई। उनके गोंडा छोड़ केसरगंज से चुनाव लड़ने की बात है। मगर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य इसे लेकर आश्वस्त नहीं थे।

सूत्रों का कहना है कि बेनी भीतरघात के चलते सीट बदलना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पीएल पुनिया पर भी आरोप लगाया है। वहीं पुनिया ने हाईकमान से वर्मा की शिकायत की है।

जबकि कमल किशोर कमांडो ने बहराइच छोड़कर पूर्व केंद्रीय मंत्री महावीर प्रसाद की बांसगांव सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। श्रावस्ती लोकसभा सीट से वीनू पांडे के खिलाफ वहां के कार्यकर्ताओं ने हाईकमान से विरोध जताया है।

विज्ञापन

नगमा, जयाप्रदा को भी मिल सकता है टिकट

congress mp want to change their lok sabha seats

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा और जयाप्रदा को भी प्रदेश की किसी सीट से चुनाव में उतारने पर चर्चा हुई।

नगमा को लखनऊ या किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ाने पर चर्चा हुई। वहीं जयाप्रदा को रामपुर से टिकट देने की बात चल रही है। मगर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ।

सबसे ज्यादा मारामारी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद लोकसभा सीट को लेकर है।

सचिन पायलट की मां और पूर्व सांसद रमा पायलट का नाम यहां के लिए चल रहा है। इसका विरोध पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे रमेश तोमर ने किया है।

राज बब्बर गाजियाबाद से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उनके नाम का विरोध पूर्व सांसद और प्रबल दावेदार सुरेंद्र गोयल कर रहे हैं।

अजहरुद्दीन जाएंगे बंगाल

congress mp want to change their lok sabha seats

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन प्रदेश की मुरादाबाद सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह अभी यहीं से सांसद हैं। उनको पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद या फिर जंगीपुर से चुनाव लड़ाने की बात है।

जंगीपुर से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी सांसद हैं। वह पिछली बार सिर्फ ढाई हजार वोटों से जीते थे, जबकि उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा था।

मगर इस बार पार्टी उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर सकती हैं। मुस्लिम बहुल सीट होने के चलते अजहरुद्दीन को यहां से टिकट देने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed