{"_id":"1ae6f8fa-2b60-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-mp-praises-work-spirit-of-rss-embarrasses-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस नेताओं से बेहतर हैं संघ के कार्यकर्ता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कांग्रेस नेताओं से बेहतर हैं संघ के कार्यकर्ता'
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Sat, 10 Nov 2012 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन और सरकार में संतुलन बैठाने की संवाद बैठक के बाद मध्य प्रदेश के सांसद सज्जन सिंह वर्मा के खुलेआम विवादित बयान से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए है।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता एयरकंडीशन कमरों में बैठते हैं और उन्हें जमीनी हकीकत का पता नहीं है। वे एसी से बाहर ही नहीं निकलना चाहते, जबकि संघ (आरएसएस) के लोग चने खाकर भी गांव-देहात में समर्पण के साथ काम करते हैं। वे 2013 के मध्य प्रदेश चुनाव को लक्ष्य मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को इस संगठन का समर्थन प्राप्त हैं। वैसे सज्जन सिंह वर्मा के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है, मगर पार्टी सांसद के खुलेआम बड़े नेताओं की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
देवास से सांसद वर्मा के इस बयान से दिल्ली में कांग्रेस के अंदर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। संवाद बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंत्रियों को हिदायत दी थी कि वह कार्यकर्त्ताओं से संपर्क बढ़ाए और उन पर ध्यान देकर उनकी बात सुनें। इसके बाद सज्जन वर्मा की ओर से आए इस बयान से बड़े नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
वैसे वर्मा के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी प्रवक्ता और सांसद संदीप दीक्षित ने कहा है कि वर्मा का बयान उनकी निजी राय हो सकती है और उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही यह देखने की बात है। उन्होंने कहा कि यह बात बिलकुल गलत है कि कांग्रेस के नेता जमीन पर काम नहीं करते। पार्टी के नेता पूरी तरह से जमीन पर काम करते हैं और उनकी मेहनत के बदौलत ही पार्टी केंद्र की सत्ता में काबिज है।