{"_id":"7122ebf6-145a-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"congress-mp-pointed-gun-at-toll-tax-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स मांगने पर कांग्रेसी सांसद ने तानी बंदूक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टोल टैक्स मांगने पर कांग्रेसी सांसद ने तानी बंदूक
पोरबंदर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Oct 2012 04:19 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के एक कांग्रेसी सांसद पर कथित तौर पर टोल टैक्स पर बंदूक के बल पर टोल कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार रात की है। टोल टैक्स नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सांसद की यह हरकत कैद हो गई।
मीडिया खबरों के मुताबिक पोरबंदर से कांग्रेस के सांसद विट्ठल रादड़िया करजण के भरथाणा के पास टोल टैक्स से अपनी कार से गुजर रहे थे। टोल टैक्स कर्मचारी ने जब उनसे पैसे मांगे तो ड्राईवर ने उनका मैंबर ऑफ पार्लियामेंट का कार्ड दिखाया। इस पर टोल टैक्स अधिकारी ने ओरिजनल कार्ड दिखाने को कहा।
अधिकारी की यह बात सुनते ही गाड़ी में बैठे सांसद विट्ठल रादड़िया बंदूक लेकर बाहर निकले और अधिकारी को बंदूक दिखाकर धमकाने लगे। सांसद की यह सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में टोल टैक्स ऑफिसर ने इसकी जानकारी पुलिस में दी। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।