{"_id":"cb7b7eec5d9323ac0baf3d519a748eef","slug":"congress-mp-harsha-kumar-weeping-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में फूट-फूट कर रोए कांग्रेस सांसद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोकसभा में फूट-फूट कर रोए कांग्रेस सांसद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा में सोमवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब तेलंगाना गठन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सीमांध्र के एक सांसद अचानक रोने लगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद जीवी हर्षा कुमार जब कुछ देर तक रोते रहे तब केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने आगे बढ़ कर उन्हें संभाला। इस दौरान चिरंजीवी अन्य चार मंत्रियों की तरह ही वेल में तेलंगाना बिल पर विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपना पूरा भाषण सांसदों के सुरक्षा घेरे में पढ़ा। आधा दर्जन कांग्रेस के सांसद तब तक चिदंबरम को सतर्कता से घेरे रहे जब तक उन्होंने अपना भाषण खत्म नहीं कर लिया।
विज्ञापन
सोमवार को बीते बृहस्पतिवार को लोकसभा में हुई मिर्च स्प्रे के इस्तेमाल और मारपीट की घटना की छाया साफ दिखी। बजट भाषण के दौरान बजट की प्रति छीनने जैसी कोशिशों को रोकने के लिए वित्त मंत्री सांसदों के सुरक्षा घेरे में रहे।
हालांकि इस दौरान सरकार के पांच मंत्रियों सहित कांग्रेस के आधा दर्जन सांसदों ने वेल में आ कर हंगामा किया। हंगामे के दौरान उस समय पूरा सदन हक्का बक्का रह गया जब वेल में विरोध जता रहे सांसद हर्षा कुमार अचानक बिलख बिलख कर रोने लगे।