फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress ministers resign from west bengal government

कांग्रेस के छह मंत्रियों ने ममता को सौंपा इस्तीफा

Sat, 22 Sep 2012 08:44 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Sat, 22 Sep 2012 08:44 PM IST
विज्ञापन
congress ministers resign from west bengal government
केंद्र की यूपीए सरकार से तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थन वापस लेने और उसके छह मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के छह मंत्रियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफे सौंप दिए।
विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में कैबिनेट स्तर के मानस भुइयां और अबु हीना शामिल हैं। राज्य स्तर के मंत्रियों सुनील टिर्की, अबू नासेर खान चौधरी, सबीना यास्मीन और प्रमथनाथ रॉय ने भी त्यागपत्र दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद राज्य कांग्रेस के प्रमुख प्रदीप भट्टाचार्य के साथ कांग्रेसियों ने राज भवन जाकर राज्यपाल एमके नारायणन से भेंट कर राज्य सरकार से समर्थन वापसी का पत्र भी सौंप दिया। बाद में भुइयां ने मीडिया से कहा कि यह ममता की कार्रवाई का सीक्वल है। उनके छह मंत्रियों ने यूपीए सरकार से इस्तीफा दिया और समर्थन वापस ले लिया इसलिए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के कार्यकाल में हुए काम पर संतोष प्रकट किया और कहा कि वे जब भी चाहें भविष्य में उनसे संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 294 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 42 विधायक हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस 185 सदस्यों के साथ पूर्ण बहुमत में है। वहीं माकपा के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट के 60 विधायक हैं। इनमें से अकेले माकापा के 38 हैं। आगे की रणनीति के लिए राज्य कांग्रेस ने 12 अक्टूबर को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed