{"_id":"26ee2b449490cf9f29e2695f8b51cc61","slug":"congress-leaders-will-not-participate-in-tv-debates-on-opinion-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराई कांग्रेस का ओपिनियन पोल पर चर्चा से इनकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घबराई कांग्रेस का ओपिनियन पोल पर चर्चा से इनकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री पोल सर्वे पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद अब कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं और नेताओं को प्री पोल से जुड़ी किसी भी टेलिविजन चर्चा में जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी का मानना है कि ओपिनियन पोल विश्वसनीय नहीं होते तो वो उनसे जुड़ी चर्चाओं से वो दूरी बनाएगी।
चुनाव आयोग ने प्री पोल सर्वे पर रोक लगाने के मुद्दे पर विभिन्न दलों से राय मांगी थी, जिसमें कांग्रेस ने इस प्रतिबंध पर लगाने का समर्थन किया था। पार्टी के विभिन्न नेताओं ने सर्वे को गोरखधंधा, मजाक और मनगढ़ंत करार दिया।
विज्ञापन
विभिन्न दलों की राय जानने के बाद आयोग ने यह मामला नियम बनाने के लिए कानून मंत्रालय को सौंपने का निर्णय लिया है।
एक कांग्रेस नेता का कहना है कि अब पार्टी ने फैसला किया है कि ओपिनियन पोल पर भरोसा न होने के कारण वह उनसे दूरी बनाएगी और इससे जुड़ी टीवी चर्चाओं में भाग नहीं लेगी। पार्टी पहले ही चुनाव आयोग की राय से सहमति जता चुकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के मीडिया सेल ने अपने प्रवक्ताओं और पैनेलिस्ट को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं।
सर्वे में कांग्रेस को नुकसान
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पार्टी को पहले ही ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करने पर अलोचना का सामना करना पड रहा है।
भाजपा ने ओपिनियन पॉल पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया था। पार्टी ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक माना था।
हाल ही में आए चुनाव पूर्व कई सर्वे में कांग्रेस को सीटों का नुकसान होने की बात सामने आई है। ऐसे में भाजपा का कहना है कि हारे हुए लोग सर्वे का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इसमें भाजपा को फायदा होता दिख रहा है।