फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress leaders are afraid

'आंधी' के बाद कांग्रेस को 'तूफान' का डर

Mon, 09 Jun 2014 12:18 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
congress leaders are afraid

लोकसभा चुनाव में हार झेलने के बाद भी कांग्रेस के लिए अभी तूफान थमा नहीं है। दरअसल, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा में इस साल होने वाले चुनाव में पार्टी को हार का डर सताने लगा है।

विज्ञापन


सोनिया और राहुल को चुनावी राज्यों के कई नेता और कार्यकर्त्ताओं से लगातार जानकारी मिल रही है कि चुनावी राज्यों में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

'नहीं खुलेगा पार्टी का खाता'

congress leaders are afraid

दिल्ली के विधायकों ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें कहा है कि अगर इस समय दिल्ली में चुनाव होते हैं तो पार्टी का खाता खुलना अभी संभव नहीं लग रहा।

दिल्ली के कई विधायकों ने सोनिया से मुलाकात कर कहा है कि पार्टी को वहां अभी शीघ्र चुनाव की संभावनाओं से बचना चाहिए।

विधायकों का मानना है कि यदि इस साल चुनाव होते हैं तो पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की पैरवी कर रहे हैं।

'नहीं होने वाला पार्टी का भला'

congress leaders are afraid

महाराष्ट्र के कई मंत्री राज्य में पार्टी की स्थिति खराब होने की रिपोर्ट राहुल को दे चुके हैं। ये मंत्री प्रदेश में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को हटाने की भी मांग कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री वी के पाटिल, और हर्षवर्धन पाटिल समेत कई नेता राहुल से मुलाकात कर कह चुके हैं कि जब तक राज्य में पृथ्वीराज चव्हाण है। वहां पार्टी का भला नहीं होने वाला।

विज्ञापन

झारखंड में भी होगा घाटा!

congress leaders are afraid

झारखंड के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने भी सोनिया और राहुल को प्रदेश में झामुमो के साथ गठबंधन में बंधी कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में घाटा होने की रिपोर्ट दी है।

झारखंड में भी कांग्रेस की खुद की हालत खराब होने की रिपोर्ट सोनिया और राहुल को दी गई है। वहां लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चो तो दो सीट जीतने में कामयाब भी रहा, मगर कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुला। वहां पार्टी के कई नेता झामुमो से संबंध तोड़ने की मांग कर रहे हैं।

'हुड्डा के नेतृत्व में हार जाएंगे'

congress leaders are afraid

हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की विरोधी कुमारी शैलजा पहले ही सोनिया को कह चुकी हैं कि राज्य में हुड्डा के नेतृत्व में अगर चुनाव लड़ा जाएगा तो पार्टी को दो दर्जन से ज्यादा सीट नहीं मिल पाएंगी।

हरियाणा में वहां मुख्यमंत्री को हटाने की मांग करने वाले वीरेंद्र सिंह और कुमारी शैलजा ने हाईकमान को कहा है कि वहां हुड्डा को हटाया जाता है तो वहां पार्टी भाजपा और इंडियन नेशनल लोकदल को टक्कर दे सकते हैं।

'नेश्नल कांफ्रेस से तोड़ो नाता'

congress leaders are afraid

जम्मू कश्मीर में भी नेशनल कांफ्रेंस के साथ सरकार में शामिल कांग्रेस को वहां संकट का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेशनल कांफ्रेंस से नाता तोड़ने की पैरवी कर रहे हैं।

पार्टी के अंदर माना जा रहा है कि इन सभी राज्यों में अगर कांग्रेस जब तक बड़े फैसले नहीं लेती तब तक पार्टी की नैया पार नहीं लगने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed