फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leader gave statement against sonia gandhi

राहुल के बाद अब पार्टी में सोनिया के खिलाफ खुला मोर्चा

Mon, 02 Jun 2014 10:44 PM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congress leader gave statement against sonia gandhi

हार के बाद कांग्रेस के अंदर विवादित बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवादित बयानबाजी का दौर बढ़ने के कारण सोमवार को कांग्रेस को एक बार फिर सोनिया गांधी की पार्टी नेताओं को दी गई चेतावनी याद दिलानी पड़ी।

विज्ञापन


बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद असरारुल हक की ओर से कथित तौर पर कहा गया है कि सोनिया गांधी को दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी से मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस मुलाकात से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि बाद में उन्होंने इस बयान से इनकार भी कर दिया।

द‌िग्व‌िजय ने बुखारी को बताया सांप्रदाय‌िक

Congress leader gave statement against sonia gandhi

मगर विवादित बयानों की बौछारों के बाद कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने अहमद बुखारी को सांप्रदायिक बता दिया। दिग्विजय सिंह के इस बयान से सोनिया गांधी की बुखारी से मुलाकात को लेकर भी सवाल उठ गए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही निशाने पर हैं। केरल के नेता मुस्तफा और राजस्थान के विधायक भंवर लाल शर्मा राहुल पर अपमानजनक टिप्पणी कर चुके हैं। दोनों नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

सोन‌िया की चेतावनी को द‌िलाया याद

Congress leader gave statement against sonia gandhi

फिर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसलिए सोमवार को पार्टी को फिर से सोनिया की नेताओं को नसीहत याद दिलाई।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि संसदीय पार्टी की बैठक में सोनिया गांधी ने सभी नेताओं को साफ कह दिया था कि पार्टी के नेताओं को जो भी बात कहनी है, वह अपनी बात पार्टी फोरम में ही कहे।

केरल के नेता मुस्तफा ने राहुल गांधी को जोकर बताया था। तो भंवर लाल शर्मा ने राहुल को जोकरों का मैनेजर बताया था। दोनों नेताओं को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed