फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress leader demand priyanka gandhi to lead party

हार के बाद कांग्रेसियों को दिखने लगा प्रियंका में इंदिरा का अक्स

Sat, 24 May 2014 07:49 AM IST
Updated Sat, 24 May 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
Congress leader demand priyanka gandhi to lead party

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद एक बार फिर पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने के सुर तेज हो गए हैं। अभी तक यह बात गाहे-बगाहे कार्यकर्ता ही किया करते थे, लेकिन इस दफा इसकी शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से हुई है।

विज्ञापन

निवर्तमान केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थॉमस ने कहा कि कांग्रेस की मझधार मे फंसी नैया को किनारे पर लाने के लिए सिर्फ प्रियंका का ही सहारा बचा है।

निवर्तमान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू ने भी कांग्रेस की राजनीतिक धरातल को बचाने के लिए प्रियंका की सक्रिय राजनीति में आने की पूरजोर वकालत की है।

विज्ञापन

प्रियंका मे इंदिरा गांधी की छवि दिखी

Congress leader demand priyanka gandhi to lead party

आंध्र प्रदेश में पार्टी के सफाए के बाद वहां के एक कांग्रेस नेता अंशुमान राव ने प्रियंका को मैदान में उतारने की मुहिम तेज करने के लिए बकायदा उनके नाम से एक वेबसाइट भी शुरू कर दी है।

शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में प्रो. थॉमस ने कहा कि प्रियंका में ऐसी शक्ति है जो पार्टी को मुश्किल हालात से उबारने के साथ देश भर में दरक चुके संगठन को खड़ा कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को भी प्रियंका मे इंदिरा गांधी की छवि दिखायी दे रही है। इसलिए प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए पार्टी को एक बार फिर गंभीरता से मंथन करना चाहिए।

केवी थॉमस ने की मांग

'कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगी प्रियंका'

Congress leader demand priyanka gandhi to lead party

प्रियंका फॉर इंडिया नाम से वेबसाइट शुरू करने वाले आंध्रप्रदेश के नेता अंशुमान राव ने कहा कि वह न सिर्फ कांग्रेस के लिए अनिवार्य बन गई हैं बल्कि राहुल के लिए भी जरूरी हैं।

वह राहुल को संगठन मजबूत करने में मदद करने के साथ कार्यकर्ताओं मे जोश भरने का काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका की सक्रिय भूमिका से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता मिल सकेगी।

वाघेला ने राहुल पर उठाए सवाल

Congress leader demand priyanka gandhi to lead party

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता शंकर सिंह वाघेला ने भले ही सीधे तौर पर प्रियंका को लेकर कोई बात नहीं कही, मगर राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाकर प्रियंका के लिए शुरू हुई मुहिम को हवा दे दी है।

वाघेला के मुताबिक राहुल जनता से जुड़ने में नाकाम साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed