फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress launch protests on land acquisition ordinance.

मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस

Tue, 13 Jan 2015 04:43 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
Congress launch protests on land acquisition ordinance.

मोदी सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने जमीन अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन की योजना बनाई है। पार्टी के मुताबिक भाजपा सरकार की ओर से लाया गया जमीन अधिग्रहण अध्यादेश किसान विरोधी है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से ये फैसला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने बताया कि जिस तरह से मोदी सरकार लगातार अध्यादेश के जरिए सरकार चला रही है उसका कांग्रेस विरोध करेगी।
विज्ञापन


पार्टी ने प्रदेश स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों को रणनीति बनाने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला

Congress launch protests on land acquisition ordinance.

अंबिका सोनी के मुताबिक इस बैठक में वर्तमान सियासी हलचल पर चर्चा की गई। वहीं राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं को अंबिका सोनी ने सिरे से नकार दिया।

उन्होंने ऐसी किसी भी चर्चा से इंकार किया है। इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

ये कांग्रेस कार्यसमिति की हाल में हुई दूसरी बैठक है। जिसमें पार्टी ने वर्तमान सियासी हालात पर चर्चा की। पार्टी की बैठक में दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल घटाने पर विचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed