{"_id":"94358cfc9108e45085a9ef174ff1e8d1","slug":"congress-has-not-given-invitation-to-pm-narendra-modi-in-nehru-programme-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू के कार्यक्रम में मोदी को बुलावा नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नेहरू के कार्यक्रम में मोदी को बुलावा नहीं
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बुलाया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह जानकारी कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने दी है। 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ है। कांग्रेस उनकी वर्षगांठ पर दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ़ भारत सरकार भी नेहरू की वर्षगांठ पर कार्यक्रम कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही जवाहरलाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ के लिए होने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए बनाई गई सरकारी समिति का पुनर्गठन किया था।
विज्ञापन
सरकार भी करेगी आयोजन
सरकारी समिति में कांग्रेस के ग़ुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्ण सिंह शामिल हैं लेकिन गाँधी परिवार का कोई व्यक्ति इस समिति का सदस्य नहीं है। इस समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके अलावा राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर भी समिति के सदस्य हैं।
जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त, 1947 में भारत की आज़ादी से लेकर मई 1964 में अपने देहांत तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था।