फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress has always misused cbi anna hazare says

कांग्रेस ने हमेशा सीबीआई का दुरुपयोग किया: हजारे

Sat, 23 Mar 2013 11:59 PM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Sat, 23 Mar 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
congress has always misused cbi anna hazare says

सीबीआई के दुरुपयोग को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना झेल रही केंद्र सरकार पर अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने निशाना साधा है।

विज्ञापन


अन्ना ने शनिवार को यहां कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि सीबीआई अपनी इच्छा से काम करती है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया है।

यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद द्रमुक नेता स्टालिन के घर हुई सीबीआई की छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर अन्ना बोले, सभी जानते हैं कि सीबीआई सरकार के नियंत्रण में है।
विज्ञापन


अगर जांच एजेंसी पर लोकपाल का नियंत्रण होता तो इससे भ्रष्टाचार मिटाने में मदद मिलती। अन्ना ने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि सीबीआई में सभी लोग खराब हैं, लेकिन उन पर नौकरी का दबाव बनाकर काम कराया जाता है। कांग्रेस ने हमेशा सीबीआई का बेजां इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार का साथ छोड़ रहे सहयोगियों के बारे में हजारे ने कहा कि सरकार पर से लोगों का विश्वास उठ रहा है, क्योंकि वह पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस के जिम्मेदार मंत्रियों के नाम भी घोटाले में शामिल हो रहे हैं।

यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रही सपा के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल देश के लिए खतरा हैं क्योंकि वे सरकार पर दबाव बनाते हैं।

पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए अन्ना ने कहा कि केजरीवाल से किसी तरह का मनमुटाव नहीं है। उन्होंने राजनीतिक राह अपनाई है और मैं उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामना देता हूं।


संजय को माफी के पक्ष में नहीं

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे संजय दत्त को माफी दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने अपना यह फैसला दिया है। फैसले से छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनसे प्यार करते हैं, उन्हें संजय की माफी की मांग करने का हक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed