फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress gives suggestions to verma panel disfavours chemical

बलात्कारियों को नपुंसक बनाने के पक्ष में नहीं कांग्रेस

Sat, 05 Jan 2013 10:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 05 Jan 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
congress gives suggestions to verma panel disfavours chemical

कांग्रेस ने शनिवार को महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए सख्त कानून बनाने के लिए जस्टिस जेएस वर्मा की कमेटी को अपने सुझाव सौंपे। हालांकि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बलात्कारियों को रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद देशभर में भड़के आक्रोश के चलते गठित कमेटी को पार्टी ने अपने सुझाव सौंप दिए हैं। हालांकि कमेटी को सौंपे गए सुझावों की तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। कांग्रेस बलात्कार के दोषियों को 30 साल तक की कैद, फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन और नाबालिग की उम्र को घटाने के पक्ष में है।
विज्ञापन


रेणुका चौधरी समेत कई अन्य नेताओं ने बलात्कारियों को रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाने की मांग की थी लेकिन पार्टी ने साफ किया था कि ऐसा कोई भी सुझाव पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नहीं दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष ने हाल ही में इस मसले पर पार्टी के शीर्ष नेताओं और विशेषज्ञों से चर्चा की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 23 दिसंबर को महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए मौजूदा कानून की समीक्षा और कानून को सख्त बनाने के लिए सिफारिशों के लिए वर्मा कमेटी का गठन किया था। यह कमेटी 30 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed