{"_id":"ac72b7d8-b732-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"congress-discord-on-pawan-bansal-ashwani-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में भी उठे पवन, अश्वनी की विदाई के सुर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस में भी उठे पवन, अश्वनी की विदाई के सुर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पवन बंसल और कानून मंत्री अश्वनी कुमार को नहीं हटाने का फैसला भले ही पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रजामंदी से हुआ हो, लेकिन दोनों को कैबिनेट में बनाए रखने पर मतभेद के सुर सुनाई पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कुछ शीर्ष मंत्री अनौपचारिक बातचीत में दोनों मंत्रियों को सरकार पर ‘बोझ’ मान रहे हैं। दोनों मंत्रियों को लेकर बन रही इस तरह की राय को इनकी कुर्सी पर मंडराते खतरे के और गहराने का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान पर भी दोनों मंत्रियों की विदाई का भारी दबाव बन गया है।
विज्ञापन
कुमार की विदाई पर फैसला भले ही बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद तय होगा, उनके साथ बंसल को बाहर का दरवाजा दिखाने की पैरवी अब कांग्रेस के भीतर की जाने लगी है। पार्टी नेता फिलहाल खुलकर इन दोनों मंत्रियों को बचाने की रणनीति पर कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं, मगर दबी जबान में सवाल जरूर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री का कहना था कि सीबीआई के हलफनामे के बाद कोर्ट के रुख का इंतजार करने का कोई मतलब नहीं था।
पार्टी के एक नेता ने कहा कि दोनों मंत्रियों की वजह से संसद के अंदर और बाहर काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। भले ही पार्टी और सरकार जितनी भी दलीलें दें, मगर जनता सब समझती है। दोनों मंत्री उनकी पहली नजर में ही दोषी हैं।
एक केंद्रीय मंत्री ने तो यहां तक कहा कि दोनों मंत्रियों की कुर्सी बचना बेहद मुश्किल है। देर से ही सही पर इन्हें जाना पड़ेगा।
दरअसल, पार्टी और सरकार के ज्यादातर नुमाइंदों की औपचारिक बातों को देखे तो इस बात पर एक राय बनती दिख रही है कि दोनों मंत्रियों की वजह से सरकार की बहुत किरकिरी हो रही है और अब दोनों को बिना देर किए हटा दिया जाना चाहिए।
उधर, पवन बंसल के निजी सचिव का सीधा नाम आने से भी पार्टी के अंदर भौंहे तन गई हैं। इस घूस कांड की मनी ट्रेल कहीं न कहीं बसंल परिवार को लपेटे में ले रही है। इन सब बातों के सार्वजनिक होने के बाद शीर्ष स्तर पर माना जा रहा है कि बंसल को खुद इस्तीफा देने के लिए कह देना चाहिए।