फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress demands probe into bugging reports

गडकरी 'जासूसी' कांड पर घेरे में मोदी और शाह!

Tue, 29 Jul 2014 05:08 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
congress demands probe into bugging reports

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की कथित जासूसी का मुद्दा नरेंद्र मोदी सरकार की किरकिरी का सबब बनता दिख रहा है। खुद गडकरी से लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बार-बार जासूसी की बात का खंडन करने के बावजूद सरकार का इससे पीछा नहीं छूट रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को तूल देते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इस मामले में लपेट दिया है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मोदी और शाह का लोगों की फोन टैपिंग कराने का पुराना इतिहास रहा है। इसलिए उन्हें इस बारे में जवाब देना चाहिए। सरकार पर वार करने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी इस मसले को जोर शोर से उठाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप

congress demands probe into bugging reports

वहीं, पूरे मामले को सिरे से नकारने की नीति अपनाते हुए सरकार ने कथित जासूसी की जांच कराने से साफ इनकार कर दिया है। विपक्ष के तीखे तेवर के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दलील दी है कि खुद गडकरी ने इस घटना के इनकार कर दिया है। लिहाजा सरकार में भी कोई विरोधाभास नहीं है।

गडकरी ने भी सफाई दी कि जासूसी की ये खबरें मनगढ़ंत हैं। जासूसी जैसा कुछ भी नहीं। मगर मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर आई कि गडकरी के तीन मूर्ति मार्ग स्थित निवास में ही नहीं, बल्कि मुंबई स्थित फ्लैट में भी जासूसी से संबंधित उपकरण पाए गए हैं। इन खबरों से सरकार जासूसी कांड से पूरी तरह घिर गई। विपक्ष इस मुद्दे को संसद में उठाने का पहले ही ऐलान कर चुका है।

वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस हार की हताशा में है। इसलिए तिल का ताड़ बनाकर अपना उल्लू सीधा कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमेशा चुप रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उस वक्त क्यों चुप थे, जब उनके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे चिदंबरम पर प्रणब मुखर्जी की जासूसी करवाने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed