फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress demand modi to stop riots in up

'दंगा भड़काने वाले भाजपाइयों पर लगाम लगाएं मोदी'

Sat, 05 Jul 2014 05:55 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
congress demand modi to stop riots in up

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश भाजपा के नेताओं पर मुरादाबाद में धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उसने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता मुजफ्फरनगर के बाद अब मुरादाबाद में भी धार्मिक भावना भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की तैयारी में हैं।

पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने नेताओं पर लगाम लगाकर उन्हें निर्देश दें कि वे प्रदेश की हवा में जहर न घोलें।

संगीत सोम और सुरेश राणा पर कांग्रेस का निशाना

congress demand modi to stop riots in up

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि विधायक संगीत सोम, सुरेश राणा जैसे कई लोग मुजफ्फरनगर के बाद मुरादाबाद में भी लोगों को धर्म के नाम पर बांटने में जुट गए हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि संगीत सोम वही शख्स हैं जिन्होंने फेसबुक पर फर्जी तस्वीरों के जरिए लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में महापंचायत बुलाने का असली मकसद धार्मिक भावना भड़काना ही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसे तत्वों को दंड दें और इन पर लगाम लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed