कांग्रेस की पहली सूची, 95 के नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस लोकसभा चुनाव में युवा और नए चेहरों पर दांव लगाएगी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की सोमवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश की 21 लोकसभा सीटों समेत 95 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। हालांकि पार्टी ने अभी इन नामों का ऐलान नहीं किया है।
यूपी की 21 सीटों पर उम्मीदवार तय
सूत्रों का कहना है कि इन सीटों पर पार्टी ने अधिकांश युवा एवं नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से अधिकांश सीटें वे हैं जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सियासी रणनीति के तहत इन सीटों पर कांग्रेस को कामयाबी नहीं मिलने के मद्देनजर नए चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति बनाई गई है।
इसके तहत एक लाख या उससे अधिक मतों से लगातार दो या तीन चुनाव हारे पुराने चेहरों की जगह युवा चेहरों को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की जिन 21 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं, वहां कांग्रेस लगातार हारती रही है।
पवन बंसल को फिर से टिकट!
बैठक में हिमाचल की चार सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का चयन कर लिया गया है। इनमें मंडी से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और कांगड़ा से चंद्र कुमार व शिमला से मोहन बरागटा हैं।
रेल घूस कांड के कारण रेलमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले पवन बंसल पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें चंडीगढ़ से टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।