फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress criticised amit shah and d p yadav meeting.

शाह-यादव पर तंज, 'चोर-चोर मौसेरे भाई'

Thu, 02 Oct 2014 12:04 AM IST
एजेंसी, ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी, ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Oct 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
congress criticised amit shah and d p yadav meeting.

कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के माफिया डॉन से राजनेता बने डीपी यादव के साथ मंच साझा करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई। साथ ही पार्टी ने शाह के हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मुजरेवाला संबोधन पर भी ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने हरियाणा में एक रैली के दौरान शाह और डीपी यादव के एक मंच होने पर कहा कि हम भाजपा अध्यक्ष को कोई सलाह नहीं दे सकते हैं। वे जिसका साथ चाहें रखें लेकिन एक पुरानी कहावत है कि चोर-चोर मौसेरे भाई।
विज्ञापन


साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर शाह द्वारा की गई टिप्पणी पर शर्मा ने कहा कि वह शाह द्वारा इस निम्न स्तर की भाषा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी यादव को लेकर भाजपा में उठे सवाल

congress criticised amit shah and d p yadav meeting.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का विवादास्पद दबंग नेता डीपी यादव के साथ मंच साझा करने को लेकर पार्टी के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं। कई भाजपा नेताओं ने यादव के मंच पर होने का कड़ा विरोध किया है।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि डीपी यादव न तो भाजपा के सदस्य हैं और न ही कभी होंगे। इस बात की जांच की जा रही है कि यादव मंच पर कैसे पहुंच गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक डीपी यादव अंबाला विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी असीम गोयल के नजदीकी हैं और उन्हीं के बुलावे पर आए थे। हालांकि शाह के साथ यादव के मंच साझा करने और फोटो खिंचवाने से ये कयास लगने लगे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यादव पार्टी में वापस आ सकते हैं।

चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे यादव पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। 2004 में भाजपा ने यादव को पार्टी में शामिल किया था लेकिन मीडिया में हुई जबरदस्त आलोचना के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। डी पी यादव के बेटे विकास यादव जेसिका लाल और नीतिश कटारा हत्याकांड मामले में जेल में बंद है। नीतिश कटारा की मां नीलम कटारा ने कहा है कि भाजपा का शासन में आना लोगों के लिए भले अच्छे दिन नहीं लाए, डी पी यादव जैसे नेताओं के लिए अच्छे दिन अवश्य लेकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed