{"_id":"c18e459a28d63574b2f19939fcfead04","slug":"congress-complains-of-modi-s-radio-address-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के रेडियो संबोधन की कांग्रेस ने की शिकायत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के रेडियो संबोधन की कांग्रेस ने की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Oct 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद के जमीन सौदों का मसला उठाए जाने का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रसारण की शिकायत कर दिया है।
विज्ञापन
पीएम ने हरियाणा सरकार के राबर्ट वाड्रा के डीएलएफ के साथ जमीन सौदों को बहाल करने का मामले को उछाल कर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा था। इसकी प्रतिक्रिया में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के 3 अक्तूबर को आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अपनी शिकायत में कहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव के चलते यह कार्यक्रम आचार संहिता का उल्लंघन है।
पार्टी महासचिव शकील अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पद का इस्तेमाल कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। यह लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है। इसलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन