फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress can go court for leader of opposition

नेता प्रतिपक्ष के लिए कोर्ट जा सकती है कांग्रेस

Sun, 06 Jul 2014 07:49 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
congress can go court for leader of opposition

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के लिए कांग्रेस की ओर से जारी तमाम कोशिशों के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इससे जुड़े कानून में संशोधन होना चाहिए।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए 55 सीटें चाहिए। इसलिए इस कानून में संशोधन की जरूरत है।

शनिवार को पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी अनौपचारिक तौर पर कानून में संशोधन की बात कही। शुक्रवार को पार्टी ने इस मामले में कोर्ट जाने का विकल्प खुला होने की बात की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी संसद के दोनों सदनों में कई अध्यादेश और बिल पास कराने में सरकार का सहयोगी नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत नहीं

congress can go court for leader of opposition

गौरतलब है कि मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत नहीं है और उसे हर बड़ा बिल पारित कराने के लिए कांग्रेस की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में कांग्रेस और सरकार के बीच खींचतान तेज होने के आसार है।

इन सबके बीच, शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस संबंध में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने मुलाकात की।

आजाद ने कहा कि विपक्ष के नेता का पद बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसके आधार पर ही सीवीसी, लोकपाल, सीबीआई निदेशक के चयन में विपक्ष को जगह मिलती है।

कोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी आगे की रणनीति के बारे में सोच रही है।

नेता प्रतिपक्ष के न्यूनतम आंकड़े से दूर है कांग्रेस

congress can go court for leader of opposition

उधर, दिग्विजय सिंह के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि यह मुद्दा उनके कार्यक्षेत्र में नहीं, बल्कि लोकसभा स्पीकर के कार्यक्षेत्र में आता है।

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का कहना है कि वह बजट सत्र शुरू होने से पहले इस संबंध में फैसला कर लेंगी। उनका कहना है कि वह नियमों के मुताबिक फैसला करेंगी।

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकाजुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को स्पीकर से मुलाकात कर सदन में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी और सबसे बड़े चुनाव पूर्व गठबंधन होने के आधार पर नेता प्रतिपक्ष का पद कांग्रेस को देने की गुजारिश की थी।

शनिवार को लोकसभा स्पीकर की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने इस संबंध में कोई मुद्दा नहीं उठाया। बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि यह बैठक बजट सत्र को लेकर थी।

गौरतलब है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के पद के लिए विपक्षी पार्टी के पास लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या के दस फीसदी सांसद होने चाहिए। मौजूदा लोकसभा में कांग्रेस के पास 44 सांसद हैं और वह 55 सीटों का न्यूनतम आंकड़े को नहीं छू पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed