{"_id":"665133e8-0f84-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"congress-came-to-defense-robert-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट वाड्रा के बचाव में उतरी कांग्रेस की फौज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रॉबर्ट वाड्रा के बचाव में उतरी कांग्रेस की फौज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Oct 2012 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर अरविंद केजरीवाल के लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी वाड्रा के बचाव में उतर आई है। कांग्रेस ने वाड्रा पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और गैर जिम्मेदाराना करार देकर खारिज किया है। कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को वाड्रा के खिलाफ सिविल सोसाइटी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का जोरदार खंडन करने को कहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आरोप आधारहीन और गैर जिम्मेदाराना हैं। उन्होंने कहा कि कथित सिविल सोसाइटी समूह खुद को राजनीतिक दल में बदलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह भाजपा की बी-टीम से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंन कहा कि जो शक्तियां 1970 और 80 के दशक में कांग्रेस नेतृत्व की छवि को धूमिल करने के प्रयासों में शामिल थीं, अब वे नए अवतार में फिर से आ गई हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक राजनीतिक दल बनाया है और वह दिल्ली में चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'अपनी छवि निखारने के लिए वह बिना सबूत के आरोप लगा रहे हैं और आप (न्यूज चैनल) इन आरोपों को दिखाकर उनकी मदद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल के पास सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोई सबूत है तो वह उसे जांच के लिए संबंधित प्रशासन को सौंपें।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'हमने किसी को फायदा नहीं पहुंचाया। पारदर्शी तरीके से हुई नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही जमीन आवंटित की गई है। वहीं रीयल इस्टेट कंपनी डीएलएफ ने कहा है कि वाड्रा के साथ उनके कारोबारी संबंध पूरी तरह पारदर्शी थे। इनमें नैतिकता के उच्च मूल्यों का पालन किया गया था।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने कहा कि वाड्रा ने करीब चार साल में 300 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। उन्होंने कहा कि 2007 से लेकर 2010 तक वाड्रा की संपत्ति 50 लाख से बढ़कर 300 करोड़ रुपये हो गई, जबकि उनकी आय का एकमात्र जरिया डीएलएफ से मिला ब्याज मुक्त 65 करोड़ रुपये का लोन था।
केजरीवाल के सवाल
1- चार साल में वाड्रा की संपत्ति 50 लाख से 300 करोड़ रुपये कैसे हो गई?
2- डीएलएफ ने 65 करोड़ का लोन बिना ब्याज क्यों दिया?
3- 7 फ्लैट सिर्फ 5.2 करोड़ में कैसे खरीदे, जबकिउस वक्त एक-एक फ्लैट की कीमत 35 से 70 करोड़ थी?
4- 20 करोड़ का फ्लैट 89 लाख में कैसे मिल गया?
'कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद को फायदा दिलाने के लिए कांग्रेस की सरकारों ने एनसीआर में बहुत सारी जमीन डीएलएफ को दे दी। यदि डीएलएफ ने संपत्ति सस्ते दामों पर देकर वाड्रा के लिए चैरिटी की तो उसे अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही करना चाहिए।'
- रविशंकर प्रसाद, भाजपा