{"_id":"eb16765b7344e5503edbd29d925ddf03","slug":"congress-attack-on-narendra-modi-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया पर मोदी का वार, कांग्रेस सख्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया पर मोदी का वार, कांग्रेस सख्त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी पर मोदी के हमले को लेकर कांग्रेस ने भी सख्ती से पलटवार किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा है कि जिस तरह से राहुल गांधी ने 2014 के चुनाव अभियान की कमान संभालते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उसे देखकर मोदी झुंझला गए हैं। इसलिए वह अपने भाषणों में तथ्य कम गुस्सा ज्यादा दिखा रहे हैं।
उधर, कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने भी मोदी पर निशाना साधा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह इस बात का ऐलान करें कि वह किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
मिस्त्री का कहना है कि मोदी में उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने का दम नहीं है। वह अपना चेहरा बचाने के लिए गुजरात में कोई सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा था कि सोनिया गांधी ने अपने बेटे को हार से बचा लिया। इसलिए राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं बनाया गया। मोदी की इस बात से कांग्रेस आगबबूला हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से कहा गया है कि मोदी की झुंझलाहट स्वाभाविक है, क्योंकि जिस तरह से राहुल गांधी ने कांग्रेस की बैठक में अपने तेवर दिखाए हैं। उसे देखकर मोदी घबरा रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि जब मोदी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बने थे तो उनके ही वरिष्ठ नेता आडवाणी कहते हैं कि पार्टी के लोगों पर निजी स्वार्थ हावी हो गया है और अब रामलीला मैदान में आडवाणी ने फिर मुंह खोला है और कहा है कि भाजपा का अति आत्मविश्वास ही कहीं उसे न ले डूबे।
उधर, मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि मोदी को लोकसभा चुनाव में हारने का डर सता रहा है। इसलिए वह अपनी सीट तय नहीं कर पा रहे हैं।