फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress attack on modi

आडवाणी के कंधे पर बंदूक रखकर कांग्रेस का मोदी पर हमला

Wed, 05 Mar 2014 11:43 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congress attack on modi

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस अपने दस सालों के कामों को ही नहीं बल्कि सांप्रदायिक बनाम धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की जंग को प्रमुख मुद्दा बना रही है।

विज्ञापन


चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पार्टी वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के सहारे नरेंद्र मोदी पर निशाना साधती दिखी। पार्टी ने कहा कि आडवाणी ने सच ही कहा है कि भाजपा पर सिर्फ एक व्यक्ति का कब्जा हो गया है, जबकि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है।

विज्ञापन

कांग्रेस को अभी भी उम्मीद

Congress attack on modi

सभी धर्म और समुदाय को साथ लेकर चलती है। लोकसभा चुनाव के फाइनल को राहुल बनाम मोदी की जंग पार्टी मानने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही कांग्रेस ने माना है कि महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर जनता में गुस्सा है।

कांग्रेस को पता है कि 2009 के मुकाबले 2014 के चुनाव उसके लिए काफी मुश्किल है। मगर पार्टी उम्मीद जता रही है कि भाजपा की देश के आधे राज्यों में कोई मौजूदगी नहीं है, जबकि देश के लगभग सभी राज्यों में कांग्रेस मौजूद है।

कैसे हास‌िल होगी 272 सीटें

Congress attack on modi

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा कहते है कि भाजपा 272 से ज्यादा सीटें पाने का सपना देख रही है। जो कि कभी पूरा नहीं हो सकता है। राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद आधे भारत में उसका कोई वजूद नहीं है। यही नहीं उसके सहयोगी दलों की भी इन राज्यों में कोई हैसियत नहीं है।

जबकि कांग्रेस असल में एक राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस सांप्रदायिकता और भाजपा पर सिर्फ एक व्यक्ति के कब्जे की बात की आधार पर अपना चुनावी एजेंडा बना रही है। बुधवार को कांग्रेस के नेता लालकृष्ण आडवाणी की उस पुरानी चिट्ठी का जिक्र करते दिखे।

विज्ञापन

'भाजपा पर न‌िजी स्वार्थ हावी'

Congress attack on modi

जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा पर निजी स्वार्थ हावी हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने कहा कि भाजपा व्यक्तिवाद की राजनीति करती है। जबकि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है।

हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर कहते है कि भाजपा सांप्रदायिक तनाव फैलाने में विश्वास करती है। जबकि कांग्रेस सौहार्द बढ़ाने का काम करती है। जनता यह अंतर खूब जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed