फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress and ncp finalize seat sharing in for ls polls

तनातनी के बाद NCP ने दी कांग्रेस को राहत

Tue, 11 Feb 2014 08:38 AM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
congress and ncp finalize seat sharing in for ls polls

आखिरकार शुरुआती खींचतान के बाद एनसीपी ने महाराष्ट्र में सीटों के तालमेल पर सहमति जताकर कांग्रेस को राहत दे दी है।

विज्ञापन


बीते लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी एनसीपी 22 तो कांग्रेस शेष 26 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

सीटों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक में एनसीपी की ओर से पार्टी सुप्रीमो शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अजीत पवार और भास्कर राव जाधव तो कांग्रेस की ओर से रक्षा मंत्री एके एंटनी, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिक राव ठाकरे ने हिस्सा लिया।

पवार ने बढ़ा दी थी कांग्रेस की मुश्किलें

congress and ncp finalize seat sharing in for ls polls

बैठक के बाद प्रफुल्ल पटेल ने सीटों के तालमेल पर सहमति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान संयुक्त प्रचार के लिए बाद में बैठक होगी।

बीते कुछ दिनों से एनसीपी न केवल कांग्रेस पर सीटों का तालमेल करने में देरी करने का आरोप लगा रही थी, बल्कि पार्टी नेता गुजरात दंगा मामले में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा रहे थे।

तनातनी भरे दौर के बीच ही पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने मोदी से मुलाकात कर कांग्रेस को सकते में डाल दिया था।

लोकसभा चुनाव में सीटों के तालमेल पर सहमति बनने के बाद यह भी साफ हो गया है कि दोनों दल विधानसभा चुनाव भी साथ-साथ लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी से मुलाकात पर मचा हंगामा

congress and ncp finalize seat sharing in for ls polls

उल्लेखनीय है कि चुनाव से ठीक पहले एनसीपी के कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले के बाद एकबारगी दोनों दलों में रिश्तों में खटास के संकेत मिल रहे थे।

हालांकि पवार ने दो दिन पूर्व कांग्रेस से ही गठबंधन की घोषणा की थी, मगर उन्होंने खुद मोदी से मुलाकात कर एनसीपी के यूपीए छोड़ने की अटकलों को हवा दे दी थी।

इससे पहले एनसीपी के नेता कभी मोदी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बेहतर प्रशासक करार दे रहे थे तो कभी सीटों के बंटवारे पर जल्द फैसला न करने का आरोप भी लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed