फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress and left ready to attack at modi govt

कांग्रेस, वामदल ने मिलाया हाथ, घेरेंगे सरकार को

Sun, 06 Jul 2014 07:47 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
congress and left ready to attack at modi govt

संसद के बजट सत्र में महंगाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। कांग्रेस भाजपा को घेरने के लिए महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा मान रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस में तो यहां तक चर्चा है कि अगर उसे विपक्ष के नेता का दर्जा लोकसभा में नहीं मिलता तो पार्टी महंगाई के मुद्दे पर और आक्रामक हो सकती है।

कांग्रेस ही नहीं बल्कि वामदल भी महंगाई को लेकर आक्रामक दिख रहे हैं। कांग्रेस और वामदल दोनों ने मोदी सरकार पर मनरेगा और खाद्य सुरक्षा विधेयक को खत्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विपक्ष ने की सरकार के रुख की कड़ी निंदा

congress and left ready to attack at modi govt

महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस और वामदल दोनों ने हाथ मिलाया है। दोनों ने एक सुर में मनरेगा, खाद्य सुरक्षा विधेयक, भूमि अधिग्रहण विधेयक पर मोदी सरकार के रुख की कड़ी निंदा की है।

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार मानती है कि लोगों का खानपान बेहतर होने की वजह से महंगाई बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा से लाखों लोगों को रोजगार मिला मगर मोदी सरकार कह रही है कि इस पर ज्यादा खर्च होने की वजह से देश में आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है।

संसद में हंगामा कर सकती है कांग्रेस

congress and left ready to attack at modi govt

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी महंगाई के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा कराने के लिए नोटिस देगी। साथ ही शुरुआत में संसद में हंगामा भी कर सकती है।

उधर वामदल भी कांग्रेस का साथ देने की तैयारी में है। माकपा नेता नीलोत्पल बसु ने कहा कि मोदी का अर्थव्यवस्था शास्त्र यही है कि आम आदमी की कमर तोड़ो और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed