{"_id":"4988fa74337a1e3f37cee59016084abe","slug":"congress-and-bjp-spar-over-riots-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दंगे होने पर पर ISI और भाजपा को होती है खुशी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दंगे होने पर पर ISI और भाजपा को होती है खुशी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में चुनावी बहस को सांप्रदायिक बनाम धर्मनिरपेक्ष बनाने की होड़ ऐसी लगी है कि पार्टी ने इस बार भाजपा और आईएसआई को एक ही पाले में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने पार्टी के आधिकारिक मंच से कहा कि जब भी देश में दंगे होते हैं तो दो लोग खुश होते हैं। एक पाकिस्तान की आईएसआई और दूसरे भारत में भाजपाई। उन्होंने कहा कि दंगों से ध्रुवीकरण होता है, जिसका भाजपा फायदा उठाती है।
विज्ञापन
पढ़ें, जाते-जाते मोदी पर हमला बोल गए PM
विज्ञापन
यहां तक कि शकील अहमद ने दिल्ली के 84 के सिख विरोधी दंगों समेत कांग्रेस शासन में हुए दंगों को गुजरात दंगों से अलग बताया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के दंगे और गुजरात दंगों में अंतर था। गुजरात में जिस व्यक्ति पर दंगे रोकने की जिम्मेदारी थी, उसी पर दंगे करवाने का आरोप है। जबकि दिल्ली में दंगों के समय घर में मां का शव रखे रहने के बावजूद राजीव गांधी दिल्ली की सड़कों में इसे काबू करने के लिए घूम रहे थे।
लेकिन उस समय राजीव गांधी के दंगों को लेकर एक विवादित बयान की याद पत्रकारों ने दिलाई, तो शकील अहमद बगले झांकते दिखे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में दंगे भड़कने को लेकर राजीव गांधी ने उस समय कथित तौर पर कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती ही है।