फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress allegation on cm raman singh

घोटाले के आरोपियों की डायरी में रमन सिंह का नामः कांग्रेस

Thu, 26 Mar 2015 11:41 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
congress allegation on cm raman singh

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी नान घोटाले की आंच में झुलस सकते हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नान घोटाले में गिरफ्तार अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों पर पड़े छापों में कई डायरियां जब्त की गई हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि डायरियों में साफ लिखा है कि किसे-किसे पैसा दिया गया, जबकि अब तक केवल छोटे आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि फरवरी में जब एंटी करप्श्न ब्यूरो ने छापे डाले थे, उस समय नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के प्रबंधक शिवशंकर भट्ट की कई डायरियां बरामद की गई हैं। उन डायरियों में कई लोगों के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा कि डायरी में मुख्यमंत्री रमन सिंह, पत्नी वीणा सिंह, साली रेणुका सिंह ओर उनके ससुराल पक्ष के कई संबंधियों के नाम हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि शिवशंकर भट्ट की डायरी में रमन सिंह के निजी स्टाफ को कमीशन भेजे जाने का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सामने आए नान घोटाले में अब तक नौ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। एंटी करप्शन ब्यूरो छापेमारी भी कर चुका है, जिसमें कई अधिकारियों के ठिकानों से तकरीबन सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

डायरी में मुख्यमंत्री के आवास और पत्नी का जिक्र

congress allegation on cm raman singh

कांग्रेस मामले में अब तक सीबीआई जांच की मांग करती रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि ये इतना बड़ा मामला नहीं ‌है कि इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नान घोटाले के मामले में कांग्रेस नेता राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे।

सिंघवी ने कहा कि एंटी करप्‍शन ब्यूरो ने जो डायरियां बरामद की हैं, उसमें से एक डायरी में 2 मई, 2014 को एक एंट्री 'पेड टू हाउस' नाम से की गई है। ये हाउस मुख्यमंत्री आवास है। 13 अगस्त 2014 की एंट्री में थापा को पैसे दिए जाने की बात है। थापा रमन सिंह का खानसामा है। तीन नवंबर को फिर एक एंट्री है, जिसमें मुख्यमंत्री आवास को पैसे भेजे जाने का जिक्र है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा के मॉडल राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में घोटालों का जाल फैला हुआ है। दोनों राज्यों को भाई-भतीजावाद ने जकड़ लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण दे रहे हैं, लेकिन इन दोनों राज्यों में उनका मजाक उड़ रहा है।

कांग्रेस ने मांगा रमन सिंह का इस्तीफा

congress allegation on cm raman singh

कांग्रेस प्रवक्ता अ‌‌भिषेक मनु ‌सिंघवी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का स्टाफ आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है। वे मामले को दबाने की कोशिश भी कर रहे हैं। उन्होंने न सीबीआई को मामला सौंपा है और किसी न्यायिक आयोग को।

‌‌सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक डायरी दिखाई है। ऐसी दो डायरियां और हैं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्‍शन ब्यूरो ने अब तक जो गिरफ्तारियां की हैं, वह बहुत ही मामूली हैं। घोटाले की सभी बड़ी मछलियां अभी बाहर हैं।

नान घोटाला छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए खाद्यान्‍नों की आपूर्ति करने वाली इकाई नागरिक आपूर्ति निगम (नान) से जुड़ा है। मामले में अब तक सामने आए दस्तावेजों के मुताब‌िक नान के अधिकारियों ने चावल, नमक ओर मिट्टी के तेल की आपू‌र्ति में अरबों का घपला ‌किया है। घपले में कई मंत्री भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed